प्रधानमंत्री ने आंध्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया
प्रधानमंत्री शुक्रवार रात राजभवन में ठहरे थे। शनिवार को उन्होंने महबूबनगर और कुरनूल जिलों का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद उन्होंने कर्नाटक के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। शुक्रवार को उन्होंने कृष्णा और गुंटूर जिले की स्थिति का जायजा लिया था।
हवाई सर्वेक्षण में प्रधानंमत्री के साथ आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के.रोसैया, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस.येदुरप्पा और केंद्रीय मंत्री एम.वीरप्पा भी थे।
प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को आंध्र प्रदेश में राहत और पुनर्वास कार्यो के लिए 1,000 करोड़ रुपये की सहायता की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि राज्य को और भी सहायता की जाएगी।
आंध्र प्रदेश में बाढ़ से 65 लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications