ओबामा को नोबेल पुरस्कार बचकाना निर्णय : ईरान
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार नोबेल समिति ने शुक्रवार को 'लोगों के बीच अंतर्राष्ट्रीय कूटनीति और सहयोग को मजबूती प्रदान करने के असाधारण प्रयास के लिए' ओबामा के नाम इस पुरस्कार की घोषणा की थी।
मोत्तकी ने कहा है कि ओबामा को यह पुरस्कार प्रदान करने के पहले बेहतर यह होता कि अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी और फिलीस्तीनी नागरिकों के अधिकारों को सम्मान दिए जाने तक इंतजार कर लिया जाता।
ईरान के प्रेस टीवी ने मोत्तकी के हवाले से कहा है, "यह निर्णय स्पष्ट रूप से जल्दबाजी में लिया गया है। फिर भी यदि यह निर्णय युद्धग्रस्त देशों में शांति और सौहाद्र्र को बढ़ावा देने में मददगार साबित होता है तो हम इसका स्वागत और समर्थन करेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications