पेशावर विस्फोट में मरने वालों की संख्या 52 हुई
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार अधिकारियों को मरने वालों की संख्या में वृद्धि होने की आशंका है। हमले के बाद पेशावर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और विस्फोट की जांच जारी है।
सूबे के मुख्यमंत्री अमीर हैदर खान होती ने प्रत्येक मृतक के परिजनों के लिए 300,000 रुपये और गंभीर रूप से घायलों के लिए 100,000 रुपये की सहायता देने की घोषणा की है।
विशेषज्ञों के अनुसार विस्फोट में 100 से 150 किलोग्राम विस्फोट का उपयोग किए जाने की आशंका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications