सोलोमन द्वीपसमूह में भूकंप
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.8 मापी गई है। भूकंप का झटका स्थानीय समयानुसार सुबह 9.49 बजे महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र राजधानी होनिआरा से 230 किलोमीटर पश्चिमोत्तर और 27 किलोमीटर की गहराई में था। इससे पहले यहां तड़के 5.0 से ज्यादा की तीव्रता वाले तीन झटके महसूस किए गए।
गौरतलब है कि इस क्षेत्र में मंगलवार से भूकंप के 25 झटके महसूस किए जा चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications