चीन में खदान में आग, 6 मरे
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने शनिवार सुबह स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि शुक्रवार रात लगभग 11.15 बजे फ्यूक्सीन शहर की जोंगकिंग खदान में आग लग गई। अधिकारियों का कहना है कि खदान में फंसे सात लोगों के बचने की संभावना काफी कम है।
हादसे के समय खदान में 13 लोग फंसे थे। बचावकर्मियों ने छह शव बरामद कर लिए, जबकि सात व्यक्ति खदान में फंसे हुए हैं। हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications