भारत एक महत्वपूर्ण सहयोगी : अमेरिका

अरुण कुमार

वाशिंगटन, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत को 'एक महत्वपूर्ण सहयोगी' बताते हुए अमेरिका ने कहा है कि वह दुनिया के एक महत्वपूर्ण इलाके में शांति लाने के लिए भारत को शामिल करना जारी रखेगा।

अपने भाषणों में अक्सर महात्मा गांधी का उल्लेख करने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को नोबेल शांति पुरस्कार मिलने के बाद व्हाइट हाउस के प्रवक्ता राबर्ट गिब्स ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा, "यह कहने में कोई हर्ज नहीं कि भारत हमारा एक महत्वपूर्ण सहयोगी है।" उनसे पूछा गया था कि क्या ओबामा भारतीय उपमहाद्वीप सहित दुनिया भर में शांति कायम करने के लिए और भी प्रयास करेंगे।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अगले महीने होने वाले आगामी अमेरिका दौरे का हवाला देते हुए प्रवक्ता ने कहा कि ओबामा के एशिया दौरे के बाद व्हाइट हाउस में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम- राष्ट्रपति का प्रथम आधिकारिक रात्रिभोज होगा।

गिब्स ने कहा कि निश्चय ही दुनिया के एक महत्वपूर्ण क्षेत्र में शांति स्थापित करने के प्रयासों में भारत को शामिल किया जाना जारी रहेगा।

यह पूछे जाने पर कि पुरस्कार से घरेलू जलवायु परिवर्तन विधेयक और दिसम्बर में कोपेनहेगेन में दौर की वार्ता के सफल होने की संभावना बढ़ेगी गिब्स ने कहा, "दुनिया के लिए यह समझना आवश्यक है कि अमेरिका ने समाधान का हिस्सा बनना सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं। परंतु इस समस्या को कोई एक व्यक्ति या देश हल नहीं कर सकता।"

उन्होंने कहा कि समस्या के हल के लिए चीन,भारत और ब्राजील जैसे विकासशील देशों को भी आगे आना होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+