कांग्रेस मुंबई को अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय केंद्र बनाने को प्रतिबद्ध : सोनिया

मुंबई, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को यहां कहा कि कांग्रेस पार्टी मुंबई का व्यापक पैमाने पर विकास करने के लिए प्रतिबद्ध है और उसे एक अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय केंद्र बनाना चाहती है।

बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में आयोजित एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सोनिया गांधी ने कहा, "कांग्रेस पार्टी मुंबई को बहुत जल्द ही एक अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। शहर के बाहर एक दूसरा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा भी स्थापित किए जाएगा और इसके अलावा विकास की अन्य प्रमुख परियोजनाएं भी होंगी।"

गांधी ने कहा कि विकास की ये सभी गतिविधियां सभी लोगों का ध्यान रखते हुए एक मानवीय चेहरे के साथ पूरी की जाएंगी। खासतौर से इसमें गरीबों का विशेष ध्यान दिया जाएगा।

गांधी ने कहा कि विकास का काम शुरू होने के पहले ऐसे प्रभावित लोगों का पुनर्वास किया जाएगा और उन्हें उचित मुआवजा प्रदान किया जाएगा।

मुंबई की महान आत्मा की तारीफ करते हुए गांधी ने कहा कि यह एक महान शहर है, जिसने हमेशा हर चुनौतियों के सामने अपने को मजबूती के साथ खड़ा रखा है और जीवन के हर क्षेत्र में नेतृत्व किया है।

गांधी ने महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे पर परोक्ष रूप से हमला बोलते हुए कहा, "पूरे देश के लोग मुंबई को अपना शहर मानते हैं। इसलिए जब कुछ लोग उनके खिलाफ बातें करते हैं तो यह पीड़ादायक हो जाता है।"

मुंबई की जनता को दिवाली की बधाई देते हुए गांधी ने अपील की कि वे बड़े पैमाने पर घरों से निकल कर आएं और कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा)-भारतीय रिपब्लिकन पार्टी (जी) गठबंधन को 13 अक्टूबर को वोट दें।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+