शांति के युग का सूत्रपात करेंगे ओबामा : मनमोहन
संवाददाताओं द्वारा पूछे गए एक सवाल कि क्या अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा इस वर्ष के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए सही उम्मीदवार थे। इसके जवाब में सिंह ने बड़ी ही चालाकी के साथ वापस सवाल किया कि इसका फैसला मैं कैसे कर सकता हूं।
ओबामा को पुरस्कृत किए जाने के संदर्भ में पूछे गए एक सवाल के जवाब में मनमोहन सिंह ने कहा, "इस बारे में मैं कैसे फैसला कर सकता हूं?"
प्रधानमंत्री उत्तरी कर्नाटक में बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद बेंगलुरू से लगभग 400 किलोमीटर दूर रायचूर में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे।
सिंह ने कहा, "मैं पहले ही उन्हें बधाई दे चुका हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications