झारखण्ड में अगवा बैंक प्रबंधक की हत्या (लीड-1)
पुलिस ने शनिवार को बताया कि रांची से करीब 145 किलोमीटर दूर गढ़वा जिले में एसबीआई की रामना शाखा के प्रबंधक विजय कुमार शर्मा का शुक्रवार को उस समय अपहरण कर लिया गया जब वह अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे।
शर्मा का शव राजधानी रांची से 180 किलोमीटर दूर पुरनाडीह गांव से बरामद किया गया।
एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "उनके साथ एक अन्य व्यक्ति भी था। गढ़वा के मेरल कालोनी के पास लगभग छह लोगों ने उन्हें रोका और बंदूक की नोंक पर उनका अपहरण कर लिया। ऐसा लगता है कि यह अपहरण फिरौती के लिए किया गया है।"
अधिकारी ने बताया कि अभी तक शाखा प्रबंधक के परिवार के पास फिरौती से संबंधित कोई फोन नहीं आया है। ऐसे में संदेह है कि व्यक्तिगत रंजिश की वजह से हत्याकांड को अंजाम दिया गया हो। मामले की जांच की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications