हैती में विमान दुर्घटना में संयुक्त राष्ट्र के 11 कर्मियों की मौत (लीड-1)
न्यूयार्क, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। हैती में शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र के एक निगरानी विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार 11 लोगों की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार मृतकों में चालक दल के सदस्य और शांतिकर्मी शामिल हैं। संयुक्त राष्ट्र ने बताया कि मृतक उरुग्वे और जार्डन के हैं। दुर्घटना के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका।
उरुग्वे के संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षक दल का सैनिक विमान हैती और डोमिनिकन रिपब्लिक की सीमा पर गश्त कर रहा था।
विमान एक दुर्गम इलाके में गिरा। शांति रक्षकों की स्थिति के बारे में अभी कोई पता नहीं लगा है और संयुक्त राष्ट्र ने तलाशी अभियान आरंभ किया है।
इस समय हैती में संयुक्त राष्ट्र के 7,000 सैनिक और नागरिक कर्मचारी हैं, जो हैती की पुलिस को सहयोग करते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications