भारतीय दूतावास पर हमले को लेकर आईएसआई पर उठी उंगली
अमेरिका में अफगानिस्तान के राजदूत टी.जावाद से जब शुक्रवार को पीबीएस समाचार चैनल ने पूछा कि क्या वह इस आत्मघाती हमले के पीछे पाकिस्तान की ओर उंगली उठा रहे हैं, तो इस पर उन्होंने कहा, "जी हां, हम पाकिस्तान की ओर उंगली उठा रहे हैं।"
जावाद ने कहा, "हम पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी पर उंगली उठा रहे हैं। इसके ठोस सबूत हैं।"
अफगानिस्तान सरकार ने जुलाई 2008 में भारतीय दूतावास पर हुए हमले के लिए भी आईएसआई को जिम्मेदार ठहराया था। उस हमले में 60 लोगों की मौत हो गई थी।
अफगानी राजदूत ने अफगानिस्तान में अमेरिकी और नाटो सैनिकों के शीर्ष कमांडर जनरल स्टैनले मैक्क्रि स्टल की रिपोर्ट का भी समर्थन किया है। इस रिपोर्ट में अफगानिस्तान के लिए 40,000 अतिरिक्त सैनिकों की सिफारिश की गई है।
इडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications