नाटो के 3 सैनिकों की मौत, 21 आतंकवादी मारे गए
समाचार एजेंसी डीपीए ने गठबंधन सेना के बयान के हवाले से बताया कि देश के पूर्वी इलाके में शुक्रवार को एक सड़क किनारे हुए बम विस्फोट में नाटो के दो सैनिक मारे गए हैं जबकि देश के दक्षिणी इलाके में हुए एक हमले में एक सैनिक की मौत हो गई। इस इलाके में 100,000 से अधिक विदेशी सैनिक तैनात हैं।
उधर अफगान रक्षा मंत्रालय के मुताबिक अफगानी सेना और अमेरिकी सैनिकों की संयुक्त कार्रवाई में 21 तालिबानी आतंकवादी मारे गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications