अफगानिस्तान में विस्फोट, पोलैंड के 2 सैनिकों की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक सेना के एक प्रवक्ता ने वारसा में बताया कि विस्फोट वरदाक प्रांत में हुआ। हमले के समय सैनिक घासनी से बगराम के बीच राजमार्ग संख्या-1 पर मौजूद थे। अब तक अफगानिस्तान में पोलैंड के 15 सैनिक मारे जा चुके हैं।
गौरतलब है कि अफगानिस्तान में पोलैंड के 2,000 सैनिक तैनात हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications