नाइजीरिया में टैंकर फटने के बाद लगी आग, 70 मरे (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक समाचार पत्र दिस डे ने शनिवार को खबर दी है कि अनाम्ब्रा राज्य में हुई इस दुर्घटना की चपेट में तेल टैंकर, छह यात्री बसें और एक कार व एक वैन सहित कुल नौ वाहन आ गए।
समाचार पत्र ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से कहा है कि शुरू में एक जंक्शन के पास तेल टैंकर फट गया, जिससे ईंधन सड़क पर बिखर गया। जैसे ही एक कार वहां से गुजरी ईंधन में विस्फोट हो गया और उसके बाद अन्य वाहन भी आग की चपेट में आ गए।
खबर में लोगों के अपने वाहनों में जिंदा जलने के डरावने दृश्य की व्याख्या की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications