भारतीयों के बीच प्रतिध्वनित हुआ है ओबामा का संदेश : रोमर
रोमर ने एक बयान में कहा, "राष्ट्रपति ओबामा ने दुनिया भर में लोगों के बीच अंतर्राष्ट्रीय कूटनीति और सहयोग को मजबूत करने के लिए अपने असाधारण प्रयासों की चुनौती स्वीकार की है।"
रोमर ने कहा, "मैं भारतीय शहरों, गांवों और ग्रामीण समुदायों के बीच गया और प्रतिदिन लोगों से मुलाकात की। लोगों ने राष्ट्रपति ओबामा के बदलाव और उम्मीद के संदेश पर बहुत सीधी प्रतिक्रिया दी है।"
रोमर ने आगे कहा, "हम देखते हैं कि यह बदलाव पूरे भारत में आकार ले रहा है। यह दोनों देशों के बीच संबंधों को व्यापक और गहरा बनाने के प्रयासों के जरिए आकार ले रहा है।"
रोमर ने कहा, "यह मजबूत और विकसित हो रहे संबंध प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और राष्ट्रपति ओबामा के बीच और दोनों देशों की जनता के बीच घनिष्ठ संबंध में प्रतिबिंबित हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications