मादक पदार्थो की तस्करी में डीजे गिरफ्तार
पुलिस ने शनिवार को बताया कि निश्चित लालवानी को एक लाख रुपये मूल्य के 354 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ के साथ केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) द्वारा शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।
गौरतलब है कि लालवानी लाल बाग रोड स्थित रानका पार्क अपार्टमेंट का निवासी है जो शहर में 2003 से ही नाइट क्लबों में डीजे के रूप में काम कर रहा था।
सूचना के आधार पर लालवानी को उसके आवास से मादक पदार्थो के साथ गिरफ्तार किया गया। हाल ही में डीजे लालवानी गोवा गया था जहां से उसने मादक पदार्थ खरीदे थे। मादक पदार्थ को शहर में बेचने की उसकी योजना थी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "मादक पदार्थ निरोधी कानून के तहत लालवानी को गिरफ्तार किया गया है जिसमें कम से कम 10 साल कैद की सजा हो सकती है। वर्तमान में वह पुलिस हिरासत में है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications