प्राध्यापिका ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया
पुलिस के अनुसार लखनऊ से 300 किलोमीटर दूर मथुरा जिले में एक कालेज के प्रबंधन विभाग की प्रमुख ने निदेशक और दो शिक्षकों पर उसके साथ छेड़छाड़ करने और बलात्कार की कोशिश करने का आरोप लगाया है।
पुलिस निरीक्षक पंकज राय ने आईएएनएस को बताया, "शुक्रवार की शाम को 40 वर्षीय प्राध्यापिका द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद कालेज के निदेशक और दो शिक्षकों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications