भारत और फ्रांस तालिबान की बर्बरता को मिल कर रोकेंगे : सरकोजी

सरकोजी ने मनमोहन सिंह को हमले वाले दिन लिखा था, "मैं इस पीड़ादायक परिस्थिति में आपके प्रति पूरा समर्थन और सहानुभूति व्यक्त करता हूं।" इस हमले में 17 अफगानी नागरिक मारे गए थे और 80 से अधिक घायल हो गए थे।

हमले में हालांकि किसी भारतीय की मौत नहीं हुई थी, लेकिन भारत तिब्बत सीमा पुलिस के तीन जवान घायल हो गए थे।

सरकोजी ने लिखा है, "आपको पता है कि फ्रांस, भारत के साथ मिल कर आतंकवाद के खिलाफ लड़ने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।"

सरकोजी ने कहा है, "काबुल में गुरुवार को हुए हमले ने मेरे विश्वास को और मजबूत किया है कि भारत और फ्रांस तालिबान की बर्बरता को रोकने और सभी तरह के आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में और करीब होकर काम करेंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+