आरडीएक्स से होने वाले प्रदूषण को दूर करेगा एंजाइम
'यॉर्क यूनीवर्सिटी स्ट्रक्चरल बायोलॉजी लैब' और 'सेंटर फॉर नोवल एग्रीकल्चरल प्रोडक्ट्स' के वैज्ञानिकों ने यह खोज की है। इस एंजाइम से ऐसे पौधों के विकास में मदद मिलेगी जो आरडीएक्स से होने वाले प्रदूषण को दूर करने में मददगार साबित हो सकते हैं।
यॉर्क के वैज्ञानिक गीडिऑन ग्रोगन ने कहा, "आरडीएक्स से होने वाले प्रदूषण को दूर करने की जैविक प्रक्रिया पहले ही मौजूद थी लेकिन हमें ऐसे नए तरीकों की जरूरत थी जिन्हें अपनाकर बड़े पैमाने पर त्वरित गति से प्रदूषण दूर किया जा सके।"
उन्होंने कहा, "इस अनुसंधान से हमें इस एंजाइम की आकृति को समझने में मदद मिली है। यह इस एंजाइम केमहत्वपूर्ण गुणों का उपयोग करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।"
'सेंटर फॉर नोवल एग्रीकल्चरल प्रोडक्ट्स' के नील ब्रूस ने कहा, "आरडीएक्स एक जहरीला और कैंसर पैदा करने वाला कारक है। इसलिए जमीन और पानी के स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के तरीके खोजना महत्वपूर्ण है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications