कार हादसों में होती है सबसे अधिक बच्चों की मौत
अध्ययन में कहा गया है कि कारों में शिशु यात्री संयम प्रणाली (सीपीआरएस) होने के बावजूद ज्यादातर लोग अपनी दैनिक दिनचर्या में इसका इस्तेमाल नहीं करते हैं।
मेडिकल कॉलेज आफ विसकांसिन (एमसीडब्लू-एम) के शोधकर्ताओं ने एक प्रामाणिक तकनीशियन के साथ कम आय वाले 100 से अधिक लोगों को लेकर अपना अध्ययन किया, जिसमें अल्पसंख्यक और शहरी बच्चों ने भाग लिया।
अध्ययन में पता चला कि वाहन चालक सीपीआरएस का इस्तेमाल सबसे कम करते हैं, जिससे बच्चों को सबसे अधिक खतरा होता है।
अध्ययनकर्ताओं ने यह बताया कि बच्चों की उम्र, लंबाई और वजन के आधार पर सीपीआरएस का चयन करना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications