फ्रांस में पाए गए डाइनोसॉर के सबसे बड़े पदचिन्ह

डाइनोसॉर्स के इन पदचिन्हों का कुल व्यास 1.50 मीटर तक है। जो बताता है कि यह जानवर 25 मीटर लंबे होंगे और इनका वजन 40 टन होगा।

मैरी-हेतने मारकॉड और पैट्रीस लैंड्री ने इन पदचिन्हों को खोजा था। 'पैलीओएन्वायरॉनमेंट्स एट पैलीओबायोस्फीयर्स लेबोरेटरी' के जीन-माइकल माजीन और पेरी हांट्जपर्ग ने इन पदचिन्हों को प्रामाणिक बताया है।

शोधकर्ताओं द्वारा किए गए शुरुआती परीक्षणों के मुताबिक डाइनोसॉर के अब तक मिले पदचिन्हों में ये सबसे बड़े पदचिन्ह हैं। अगले कुछ सालों में और भी पदचिन्ह मिलने की उम्मीद है। जिसके परिणामस्वरूप प्लेग्ने डाइनोसॉर की उपस्थिति वाले पृथ्वी के उन ज्ञात स्थलों में शामिल हो जाएगा जहां डाइनोसॉर बड़ी संख्या में पाए जाते थे।

मारकॉड और पैट्रीस के साथ 'सोसीएट डेस नेचुरलिस्ट्स डी ओयोन्नेक्स' (एसडीएनओ) के अन्य सदस्य सालों से डाइनोसॉर के पदचिन्हों की खोज कर रहे थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+