जरदारी और गिलानी ने सेना मुख्यालय पर हमले की निंदा की
जरदारी और गिलानी ने अपने-अपने बयान में आतंकवाद के खिलाफ जंग जारी रखने की बात कही। दोनों नेताओं ने कहा कि ऐसी घटनाओं से आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई कमजोर नहीं होगी।
सूचना एवं प्रसारण मंत्री कमर जमां कैरिया ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद के खात्मे के लिए प्रतिबद्ध है और देश की सभी राजनीतिक दल इसके लिए एकजुट हैं।
कैरिया ने कहा कि पूरा देश आतंकवादियों के खिलाफ लड़ रहे सुरक्षा बलों के साथ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications