श्रीलंका में राहत शिविरों का दौरा करेंगे भारतीय सांसद
प्रतिनिधिमंडल के सदस्य और कांग्रेस के सांसद ई.एम.सुदर्शन नचियप्पन ने आईएएनएस ेको बताया, "हमारी प्राथमिकता श्रीलंका में विशेष शिविरों में बेघर हुए लोगों की स्थिति पर ध्यान देना है और यह देखना है कि उनके बीच राहत सामग्रियां कैसे बांटी जा रही है।"
उत्तरी श्रीलंका में लगभग 300,000 लोग शिविरों में रह रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल में विपक्षी दलों के सांसदों की अनुपस्थिति के बारे में नचियप्पन ने कहा कि श्रीलंका के राष्ट्रपति महिदा राजपक्षे ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.करुणानिधि को निमंत्रण भेजा था।
प्रतिनिधिमंडल के एक अन्य सदस्य टी.आर.बालू ने कहा, "मुख्यमंत्री ने सत्तारूढ़ गठबंधन के सांसदों को भेजने का फैसला किया।" उन्होंने कहा कि प्रतिनिधिमंडल 14 अक्टबूर को राजपक्षे से मुलाकात करेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications