सिंचाई परियोजनाओं पर 19.64 अरब रुपये निवेश करेगा छत्तीसगढ़
शनिवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि ये परियोजनाएं धान की अच्छी पैदावार वाले बिलासपुर, रायगढ़, रायपुर, राजनंदगांव, जांजगीर-चम्पा, धमतरी और महासमुंद जिलों में लगाई जाएंगी।
राज्य का जल संसाधन विभाग परियोजनाओं का निर्माण कार्य जून 2010 तक पूरा कर लेगा। अधिकारियों ने कहा कि लगभग 70 प्रतिशत खेती योग्य जमीन सिंचाई के लिए मानसून पर निर्भर है।
इस बीच, राज्य सरकार ने जानकारी दी है कि राज्य सरकार अब तक तीन फीसदी ब्याज दर पर आठ अरब रुपये का कृषि ऋण वितरित कर चुकी है।
पिछले सप्ताह राज्य सरकार ने घोषणा की थी कि वह कृषि ऋण दर को मौजूदा तीन फीसदी से घटाकर शून्य फीसदी पर लाना चाहती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications