जम्मू एवं कश्मीर में हिजबुल का आतंकवादी मारा गया
पुलिस के मुताबिक यहां से करीब 200 किलोमीटर दूर डोडा के कस्तीगढ़ क्षेत्र में आतंकवादी जुनैद उर्फ लियाकत अली को मार गिराया गया।
डोडा के पुलिस अधीक्षक प्रभात सिंह ने आईएएनएस से कहा, "आतंकवादी से समर्पण करने को कहा गया लेकिन उसने इंकार करते हुए गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया।"
जुनैद डोडा में आतंकवादी संगठन हिजबुल का प्रमुख सदस्य था। उसकी विस्फोट और गोलीबारी की कई घटनाओं में तलाश थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications