नाइजीरिया में टैंकर फटने से 70 मरे
लागोस, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। नाइजीरिया के दक्षिणपूर्व में शुक्रवार को एक तेल टैंकर फटने और उसमें आग लगने से कम से कम 70 लोग मारे गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के हवाले से बताया गया है कि तेल टैंकर के फटने से आस पास खड़े आठ वाहनों में आग लग गई।
शुक्रवार को हुई इस दुर्घटना में पांच यात्री बसों को भी नुकसान पहुंचा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications