90 प्रतिशत एंटरटेनर और 10 प्रतिशत सुधारक हूं : चेतन भगत

आत्मकथात्मक शैली में लिखी भगत की यह किताब अंतर्जातीय प्रेम-विवाह पर आधारित है। इसका लोकार्पण विदेश राज्यमंत्री शशि थरूर ने किया।

भगत ने आईएएनएस से कहा, "व्यस्त रहने के बावजूद थरूर ने मेरी किताब के लोकार्पण के लिए वक्त निकाला। यह देखने के बाद मैं 80 प्रतिशत एंटरटेनर व 20 प्रतिशत सुधारक बन जाऊंगा। यदि हमारी संसद में 20 शशि थरूर होते तो भारत एक अलग तरह का देश होता। वह अकेले ऐसे मंत्री हैं जो देश के युवाओं के बेहद करीब हैं।"

फिल्म 'हैलो' की पटकथा लिख चुके भगत कहते हैं, "राजनीति में जाने से ज्यादा मजेदार है बॉलीवुड के लिए लिखना। मैं पटकथाएं, फिल्में और समाचार पत्रों में स्तंभ लिखता हूं।"

भगत की नई किताब उनके स्वयं के एक तमिल ब्राह्मण लड़की से विवाह पर आधारित है। वह कहते हैं, "उपन्यास '2 स्टेट्स.' मेरी शादी की कहानी है। इस किताब को मैंने अपने सास-ससुर को समर्पित किया है। मुझे लगता है कि यह पहली बार हुआ है जब किसी भारतीय लेखक ने अपनी किताब को अपने सास-ससुर को समर्पित किया है।"

भगत कहते हैं, "यह किताब बहुत रोचक है और मेरी पिछली किताबों 'फाइव प्वाइंट समवन', 'वन नाइट एट द कॉल सेंटर' और '3 मिस्टेक्स' से एकदम अलग है। मैं दोस्तों के संबंध में और अधिक नहीं लिखना चाहता था।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+