केले के पेड़ से प्लास्टिक उत्पाद बनाने की कोशिश
आयरलैंड के क्वींस विश्वविद्यालय का पॉलीमर प्रोसेसिंग रिसर्च सेंटर (पीपीआरसी) बदाना परियोजना के नाम से ऐसा ही एक अध्ययन कर रहा है।
पीपीआरसी के मार्क केयर्न्स ने बताया, " यूरोप में केले की कुल खपत के 20 फीसदी हिस्से की पैदावार कनारी द्वीपसमूह में होती है। अकेले ग्रान कनारिया में ही हर साल करीब एक करोड़ केले के पेड़ उगाए जाते हैं।
उन्होंने बताया, "फल तोड़ने के बाद केले का पेड़ बेकार हो जाता है। एक अनुमान के अनुसार कनारी द्वीप समूह में प्रति वर्ष 25,000 टन केले के पेड़ का कचरा निस्तारित किया जाता है।
उन्होंने बताया कि बदाना परियोजना का मकसद केले के पेड़ का उपयोग करना है। केले के पेड़ में प्राकृतिक फाइबर पाया जाता है जिसका इस्तेमाल नावों और प्लास्टिक के कई प्रकार के उत्पाद बनाने में किया जा सकता है।
केयर्न्स ने कहा, " केले के पेड़ से प्लास्टिक उत्पाद तैयार करने के लिए विकसित की जा रही नई तकनीक पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद होगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications