वायु सेना के जगुआर विमान ओमान के साथ सैन्य अभ्यास करेंगे
वायु सेना प्रमुख पी.वी. नाइक ने आईएएनएस से कहा, "सैन्य कूटनीति को आगे बढ़ाने और अन्य के साथ संचालन संबंधी मुद्दों के हल के लिए वायु सेना अंतर्राष्ट्रीय अभ्यासों की श्रृंखला में हिस्सा लेगी। हमारे लड़ाके द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास में हिस्सा लेने ओमान जाएंगे।"
दुनिया में ओमान की शाही वायु सेना ऐसी दूसरी वायु सेना है जो ब्रिटेन में बने जगुआर विमानों का अभी तक उपयोग कर रही है।
करीब पांच से छह जगुआर विमानों के अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में होने वाले अभ्यास के लिए ओमान जाने की संभावना है।
रक्षा सहयोग बढ़ाने और संयुक्त सैन्य अभ्यासों के संबंध में भारत और ओमान के बीच सहमति हुई है। सोमालिया के समुद्र में समुद्री डकैतों के खिलाफ गश्त कर रही भारतीय नौसेना को पिछले वर्ष ओमान ने आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की पेशकश की थी।
ओमान के सैनिक अधिकारियों को पहले से ही भारतीय सैन्य संस्थानों में प्रशिक्षण मिल रहा है।
ओमान अपनी सेनाओं को रक्षा उपकरणों की भरोसेमंद आपूर्ति के लिए भारत का सहयोग भी चाहता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications