नक्सलियों के खिलाफ सेना का इस्तेमाल नहीं : प्रधानमंत्री
बेंगलुरू, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा है कि सरकार नक्सलियों के सामने समर्पण नहीं करेगी लेकिन साथ ही उन्होंने नक्सलियों से निपटने के लिए सेना के इस्तेमाल की संभावना से भी इंकार किया।
कर्नाटक के बाढ़ग्रस्त उत्तरी इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद यहां से 400 किलोमीटर दूर रायचूर में प्रधानमंत्री ने कहा, "यह उस चुनौती को दिखाता है जिसका हम सामना कर रहे हैं। हम कभी समर्पण नहीं करेंगे।"
प्रधानमंत्री ने कहा, "हम सेनाओं के इस्तेमाल की बात नहीं कर रहे हैं। पुलिस और अर्धसैनिक बलों को इस काम में लगाया जाएगा।"
उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र के गढ़चरौली जिले में गुरुवार को एक हमले में नक्सलियों ने 17 पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications