प्रधानमंत्री ने कर्नाटक के बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत राशि की घोषणा की
उत्तरी कर्नाटक में 30 सितम्बर से दो अक्टूबर की वर्षा और बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित रायचूर जिले और नजदीकी इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद प्रधानमंत्री ने कहा कि एक केंद्रीय दल के नुकसान का आकलन करने के बाद और सहायता दी जाएगी।
प्रधानमंत्री ने रायचूर में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "केंद्रीय दल को भेजने में विलंब नहीं किया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा अपने नुकसान के ब्योरे और पुनर्वास की लागत से संबंधित ज्ञापन दिए जाने के बाद यथासंभव शीघ्र केंद्रीय दल भेजा जाएगा।"
मुख्यमंत्री बी.एस.येदियुरप्पा ने सिंह को राज्य सरकार द्वारा किए गए पुनर्वास कार्यक्रमों और केंद्रीय मदद की जरूरत की जानकारी दी। राज्य में 350,000 घर क्षतिगस्त हो गए हैं और इस कारण 10 लाख से अधिक लोग बेघर हुए हैं।
राज्य सरकार का अनुमान है कि बाढ़ के कारण 25 लाख हैक्टेयर क्षेत्रफल में फसलें नष्ट हुई हैं।
राज्य में लगातार तीन दिन तक हुई वर्षा के कारण 220 से अधिक लोगों की मौत हुई। बाढ़ में 5,000 से अधिक पशुओं की भी मौत हुई।
प्रधानमंत्री ने बाढ़ प्रभावित आंध्र प्रदेश के लिए भी इतनी ही राहत राशि की घोषणा की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications