झारखण्ड में बैंक प्रबंधक का अपहरण
पुलिस ने शनिवार को बताया कि रांची से करीब 145 किलोमीटर दूर गढ़वा जिले में एसबीआई की रामना शाखा के प्रबंधक विजय कुमार शर्मा का शुक्रवार को उस समय अपहरण कर लिया गया जब वह अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे।
एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "उनके साथ एक अन्य व्यक्ति भी था। गढ़वा के मेरल कालोनी के पास लगभग छह लोगों ने उन्हें रोका और बंदूक की नोंक पर उनका अपहरण कर लिया। ऐसा लगता है कि यह अपहरण फिरौती के लिए किया गया है।"
अधिकारी ने बताया कि अभी तक शाखा प्रबंधक के परिवार के पास फिरौती से संबंधित कोई फोन नहीं आया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications