दलाई लामा ने ओबामा को बधाई दी
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार शुक्रवार को दलाई लामा ने ओबामा को एक पत्र भेजकर बधाई दी। उन्होंने कहा कि वह खुश हैं कि नोबेल समिति ने अंतर्राष्ट्रीय समस्याओं के समाधान के लिए ओबामा के प्रयासों को समझा है।
दलाई लामा ने कहा, "20वीं सदी रक्तपात की सदी थी और अब हम सभी का यह दायित्व बनता है कि 21वीं सदी को वार्ता और सहयोग की सदी बनाएं।"
वर्ष 1989 के नोबेल शांति पुरस्कार के विजेता दलाई लामा ने कहा कि अमेरिकी नेताओं को 'स्वतंत्रता और आजादी' के आदर्शो को अपनाना चाहिए। इससे पहले ओबामा ने उनसे मुलाकात करने से मना कर दिया था। उन्होंने कहा था कि वह चीन के दौरे से लौटने के बाद ही दलाई लामा से मुलाकात करेंगे।
मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने अमेरिकी के इस कदम की आलोचना की थी लेकिन सोमवार को दलाई लामा ने कहा कि वह ओबामा से बाद में मुलाकात करने के लिए तैयार हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications