नियंत्रण रेखा के पास 3 घुसपैठिए ढेर
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया," गुरेज इलाके में नियंत्रण रेखा पर तैनात सेना के जवानों ने हथियारबंद लोगों के एक समूह घुसपैठ का प्रयास करते हुए देखा। आत्मसमर्पण करने के लिए कहे जाने पर उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। सेना के जवानों की जवाबी कार्रवाई में तीन घुसपैठिए मारे गए।"
इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि अधिकारियों का दावा है कि घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications