कनाडा की संसद ने मनाई दिवाली
आव्रजन मंत्री जेसन केने, वित्त मंत्री जिम फ्लैहर्टी, सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री पीटर वान लोन, संसदीय सचिव दीपक ओबराय, विपक्ष के नेता जैक लेटन और कई सांसदों ने गुरुवार रात को दिवाली के उपलक्ष्य में आयोजित किए गए समारोह में हिस्सा लिया।
कनाडा में भारत के उच्चायुक्त शशि शेखर गवई के अलावा पाकिस्तान और मलेशिया के राजनयिकों ने भी समारोह में शिरकत की।
दीप जलाने के बाद प्रधान मंत्री हार्पर ने कहा कि भारतीय-कनाडाई समुदाय के लोगों की बढ़ती संख्या आने वाली पीढ़ी के लिए बेहतर देश बनाने की हमारी इच्छा के लिए अहम है।
उन्होंने कनाडा में रह रहे भारतीय मूल के लोगों से कहा, " कनाडा आपके योगदान से लगातार समृद्ध हो रहा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications