एयर इंडिया की वाशिंगटन-दिल्ली-कोलकाता के लिए रोजाना उड़ान
कोलकाता पहुंचने से पहले उड़ान न्यूयार्क और नई दिल्ली में रुकेगी। इससे वाशिंगटन से आने वाले यात्रियों के समय की बचत की होगी।
वाशिंगटन-दिल्ली-कोलकाता मार्ग के लिए एयर इंडिया हाल में खरीदे गए बोइंग 777 एलआर विमान इस्तेमाल करेगी। भारत से उड़ान सुबह 9.30 बजे वाशिंगटन पहुंचेगी और डलास अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से रात में 12.10 बजे रवाना होगी।
15 दिसंबर से उड़ान का समय बदला जाएगा और यह सुबह 8.10 बजे पहुंच कर रात 10 बजे रवाना होगी।
वाशिंगटन और आसपास के शहरों में रहने वाले भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लोगों ने एयर इंडिया की घोषणा का स्वागत किया है। भारतीय अमेरिकी समुदाय के लोग वर्षों से दैनिक उड़ान की मांग कर रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications