फिलीपींस में भूस्खलन और बाढ़ से 113 मरे (लीड-1)

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार बेंगुएट प्रांत के ला त्रिनिडाड शहर में भूस्खलन से 70 लोगों की मौत हो गई। प्रांतीय गर्वनर नेस्टर फांगॉन ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

फांगॉन ने कहा कि ला त्रिनिडाड में चट्टान खिसकने से 32 मकान क्षतिग्रस्त हो गए। उन्होंने कहा कि हादसे के वक्त लोग सो रहे थे और वे अपना बचाव नहीं कर सके।

फांगॉन ने कहा कि एबटन शहर में भूस्खलन से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोरेटो एस्पीनीली ने बताया कि मानकायन, बुगियास, तुबले और साबलान शहरों में भूस्खलन से 13 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

फिलीपींस के अन्य प्रांतों से आठ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति भयावह होती जा रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+