कर्नाटक और आंध्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में
नई दिल्ली, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में बाढ प्रभावित लोगों के लिए सश सेनाओं द्वारा राहत एवं बचाव के प्रयास किए जा रहे हैं। बाढ़ से प्रभावित इन दो राज्यों में अब तक सश सेनाओं द्वारा 3600 से अधिक लोगों को बचाया जा चुका है।
सेना के दो दस्ते कुरनूल और विजयवाड़ा जिलों में बाढ़ राहत कार्यो में संलग्न हैं, जबकि एक दस्ता गुंटूर जिले में राहत कार्यो में लगा हुआ है। चूंकि कर्नाटक में बाढ़ से उत्पन्न स्थिति में सुधार के संकेत हैं, अत: कल सेना ने कारवार जिले से अपना एक दस्ता हटा दिया है।
नौसेना ने भी कर्नाटक के कुन्नूर जिले से अपने तीन गोताखोर दलों को वापस बुला लिया है। लेकिन उत्तर कन्नड़ और कारवार जिले में दो गोताखोर दल राहत एवं बचाव कार्यो में लगे हुए हैं। आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा जिले में नौसेना के 5 दल बचाव कार्यो में लगे हुए हैं। नौसेना के दलों द्वारा अब तक 1740 लोगों को बचाया जा चुका है।
वायुसेना द्वारा अब तक 32 हवाई जहाजों और हेलीकॉप्टरों को बचाव कार्य में लगाया गया जिन्होंने इस कार्य के लिए 340 उड़ाने भरी हैं। वायुसेना ने 206 टन बचाव उपकरण और राहत सामग्री वितरित की है तथा डॉक्टरों, अद्र्घ चिकित्साकर्मियों, बचाव दलों और बाढ़ पीड़ितों सहित 1100 लोगों को एयरलिफ्ट किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications