बाढ़ व सूखे के प्रभाव पर टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी : प्रधानमंत्री
हैदराबाद, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शुक्रवार को कहा कि देश की अर्थव्यवस्था पर बाढ़ और सूखे के प्रभाव के बारे में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी।
जब एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि क्या देश के कुछ हिस्से में पड़े सूखे और बाढ़ का असर देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा तो मनमोहन सिंह ने कहा, "अभी इस मुद्दे पर टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी।"
एक अन्य सवाल के जवाब में सिंह ने कहा कि चालू वित्त वर्ष के लिए वृद्धि का लक्ष्य 6.3 से 6.5 प्रतिशत है।
यह पूछे जाने पर कि क्या मुद्रास्फीति के दबाव के मद्देनजर आर्थिक राहत पैकेज का पुनर्मूल्यांकन किया जाएगा, इस पर सिंह ने कहा कि राहत पैकेज के तहत जो उपलब्ध कराया गया है वह फिलहाल जारी रहेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications