आवासों में वृद्धि के साथ बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध हो : शैलजा

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। आवास और शहरी गरीबी उपशमन तथा पर्यटन मंत्री कुमारी सैलजा ने कहा है कि शहरी क्षेत्रों में जीवन स्तर सुधारने के लिए यह महत्वपूर्ण है कि शहरी नवीकरण के जरिए मकानों की स्थिति में सुधार लाया जाए, तंग बस्तियों में सुधार लाया जाए और मौजूदा शहरों में नए मकानों के विकास के साथ-साथ नए शहर बसाए जाएं।

आवास निर्माण में सार्वजनिक-निजी भागीदारी पर राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन भाषण में यह कहा गया है कि आवासों में वृद्घि के साथ-साथ वहां उच्च किस्म की बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएं। कुमारी सैलजा का भाषण उन की अनुपस्थिति में पढ़ा गया।

उन्होंने अपने भाषण में कहा कि यह सुस्थापित तथ्य है कि पर्याप्त बुनियादी सुविधाओं से युक्त, सुरक्षित, साफ-सुथरे और खुले आवास तथा अनुकूल पर्यावास श्रमिकों की उत्पादकता में महत्वपूर्ण सुधार करते हैं। इसके सामाजिक लाभ भी हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+