नदियों को जोड़ना आसान काम नहीं : प्रधानमंत्री

हैदराबाद, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शुक्रवार को कहा कि नदियों को जोड़ना आसान काम नहीं है। इसके लिए पहले इससे होने वाली पर्यावरणीय क्षति का अध्ययन करना होगा। अभी कुछ ही दिनों पहले कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने नदी जोड़ के खिलाफ बयान दिया था।

प्रधानमंत्री ने कहा कि नदी जोड़ के प्रस्ताव पर विचार करने के दौरान सभी पहलुओं का अध्ययन करना होगा। प्रधानमंत्री आंध्र प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

मनमोहन सिंह ने कहा, "नदियों को आपस में जोड़ने का प्रस्ताव लंबे समय से पड़ा हुआ है। यह आसान काम नहीं है। इसके कारण होने वाले पर्यावरणीय खतरों के बारे में भी चर्चा हो रही है। हमें सभी मुद्दों पर विचार करना होगा। इस पर ढेर सारे काम करने की आवश्यकता है।"

प्रधानमंत्री ने यह टिप्पणी तब व्यक्त की, जब एक पत्रकार ने उनसे केंद्रीय पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश और राहुल गांधी द्वारा नदी जोड़ के खिलाफ की गई टिप्पणियों पर उनकी राय जाननी चाही।

जयराम रमेश ने हाल में कहा था कि नदियों को जोड़ना एक मानवीय-पर्यावरणीय-आर्थिक आपदा को आमंत्रित करने जैसा होगा, जबकि राहुल गांधी ने पिछले महीने चेतावनी दी थी कि प्रकृति के साथ खिलवाड़ न किया जाए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+