बीजिंग में विश्व मीडिया सम्मेलन का शुभारंभ
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार सम्मेलन की शुरुआत मध्य बीजिंग के ग्रेट हॉल में हुई। सम्मेलन में विभिन्न देशों के 170 से अधिक मीडिया संगठनों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं।
विश्व मीडिया सम्मेलन की शुरुआत समाचार एजेंसी सिन्हुआ और विश्व की आठ अन्य मीडिया संगठनों ने की है। सम्मेलन में मुख्य रूप से विश्व मीडिया की चुनौतियां, सहयोग और अवसर, पारंपरिक मीडिया बनाम नवीन उभरता मीडिया, वित्तीय संकट और डिजीटल व मल्टीमीडिया जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications