कश्मीर मुठभेड़ में 2 आतंकवादी मारे गए
सुरक्षा बलों को बनिहाल के नील जरदारी इलाके में आतंकवादियों के समूह के बारे में गुप्त जानकारी मिली थी। इसके बाद 12 राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों और पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया और संयुक्त तलाशी अभियान चलाया।
सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों को आत्मसमर्पण करने को कहा तो वे गोलीबारी करने लगे। इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। तीन घंटे चली मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर हो गए।
मारे गए एक आतंकवादी की पहचान जुबैर कासिम के रूप में हुई है जबकि दूसरे की पहचान अभी नहीं हो सकी है। मुठभेड़ स्थल से अभी तक एक एके-47 और एक पिस्तौल बरामद की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications