इंदवार की पत्नी ने पति के हत्यारों को माफ किया
पति का सिर विहीन शव पाए जाने के ठीक तीन दिन बाद सुनीता ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनके पति के हत्यारे इस माफी से सबक लेंगे और जीवन की मुख्यधारा में लौट आएंगे।
सुनीता ने कहा है, "जिन लोगों ने मुझे विधवा बनाया, मेरे बच्चों को अनाथ बनाया उन्हें मेरी माफी से एक सीख लेनी चाहिए और भविष्य में इस तरह की हत्याएं नहीं करनी चाहिए। वे भ्रमित लोग हैं, जो अपने रास्ते से भटक गए हैं और उन्हें समाज की मुख्य धारा से जुड़ना चाहिए।"
ज्ञात हो कि झारखंड पुलिस की विशेष शाखा के खुफिया विभाग में निरीक्षक फ्रांसिस इंदवार का सिर विहीन शव नक्सलियों द्वारा अगवा किए जाने के छह दिनों बाद मंगलवार को बरामद किया गया था।
सुनीता ने टीवी चैनलों के साथ बातचीत में कहा, "मैंने अपने पति को खो दिया है। मैं नहीं चाहती कि किसी दूसरे को मेरी तरह विपत्ति का सामना करना पड़े। जिन्होंने मेरे पति की हत्या की है, ईश्वर उन सभी को माफ करे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications