काबुल विस्फोट : अमेरिका ने निंदा की
अमेरिकी विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया कि इस प्रकार की हिंसा को कोई भी उचित नहीं ठहरा सकता है। बयान में कहा गया, "अमेरिका काबुल में भारतीय दूतावास और अफगानी आतंरिक मामलों के मंत्रालय के निकट हुए हमले की निंदा करता है, जिसमें कई बेगुनाह लोग मारे गए।"
बयान में कहा गया, "ऐसे हमलों को कई भी उचित नहीं ठहरा सकता है। हम पीड़ितों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।"
इसी बीच एक अमेरिकी संगठन ने कहा है कि काबुल में एक वर्ष के भीतर भारतीय दूतावास पर हुए दूसरे हमले के बाद पाकिस्तान पर आतंकवादी संगठनों पर दवाब बनाने का समय आ गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications