फिलीपींस में भूस्खलन और बाढ़ से 181 मरे (लीड-2)
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार पंगसिनान प्रांत में बाढ़ की वजह से कम से कम 20 शहरों में हजारों लोग अपने ढह चुके घरों की छतों के नीचे दबे हुए हैं।
बेंगुएट प्रांत के ला त्रिनिडाड शहर में भूस्खलन से 70 लोगों की मौत हो गई। प्रांतीय गर्वनर नेस्टर फांगॉन ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
फांगॉन ने कहा कि ला त्रिनिडाड में चट्टान खिसकने से 32 मकान क्षतिग्रस्त हो गए। उन्होंने कहा कि हादसे के वक्त लोग सो रहे थे और वे अपना बचाव नहीं कर सके।
फांगॉन ने कहा कि एबटन शहर में भूस्खलन से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोरेटो एस्पीनीली ने बताया कि मानकायन, बुगियास, तुबले और साबलान शहरों में भूस्खलन से 13 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
फिलीपींस के अन्य प्रांतों से आठ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति भयावह होती जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications