सरकार संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध: प्रणब
उद्योग संगठन एसोचैम के वार्षिक समारोह में बोलते हुए प्रणब मुखर्जी ने कहा कि एक अरब से अधिक आबादी वाले देश में विकास को कुछ शहरों अथवा देश के कुछ क्षेत्रों तक ही सीमित नहीं किया जा सकता। देश की दो तिहाई आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है, इसलिए यह बहुत महत्वपूर्ण है कि अर्थव्यवस्था के विस्तार का लाभ और अवसर ग्रामीणों के दरवाजे तक पहुंचे।
वित्त मंत्री ने कहा कि ऐसा करना न सिर्फ विकास प्रक्रिया में सबको साथ लेकर चलने के लिए आवश्यक है, बल्कि इस तरह से हम असंतुलित विकास की समस्या को भी दूर कर सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications