प्रधानमंत्री ने आंध्र के लिए 1,000 करोड़ रुपये की घोषणा की
बाढ़ प्रभावित कृष्णा व गुंटूर जिलों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद यहां एक संवाददाता सम्मेलन में प्रधानमंत्री ने राज्य सरकार को भरोसा दिलाया कि राहत और पुनर्वास के लिए पैसे की कमी नहीं होगी और सभी संसाधन मुहैया कराए जाएंगे।
सिंह ने कहा कि 1,000 करोड़ की यह राशि राज्य को अग्रिम रूप में दी जा रही है ताकि राहत व पुनर्वास कार्य आगे बढ़ सके।
प्रधानमंत्री ने कहा, "जहां भी कहीं इस तरह की आपदा आती है केंद्र सरकार हर संभव तरीके से राज्य सरकार को मदद के लिए तैयार है। मैंने मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों को आश्वस्त किया है कि प्रभावी बचाव, राहत और पुनर्वास मुहैया कराने के लिए जो भी कदम उठाने होंगे, उसमें धन की कमी आड़े नहीं आएगी।"
मुख्यमंत्री के.रोसैया ने नुकसान के आंकड़े की जानकारी देने के लिए प्रधानमंत्री के सामने अपने विचार रखे।
रोसैया ने 6,000 करोड़ रुपये की तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री को एक ज्ञापन भी दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि बाढ़ के कारण 12,266 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications