कनाडा में सिख महिला और 3 बच्चे मृत पाए गए

कैलगरी अलबर्टा प्रांत का प्रमुख शहर है और यहां सिख समुदाय के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं। पुलिस के मुताबिक उन्हें सोमवार को महिला की मौत की सूचना मिली।

पुलिस का कहना है कि हरसिमरत कहलोन और तीन बच्चों के शव उसके घर से बरामद किए गए। यह अभी पता नहीं चला है कि ये बच्चे हरसिमरत के थे या नहीं।

पुलिस की ओर से कहा गया है कि मौत के कारणों का पता हफ्तों की जांच के बाद ही चल पाएगा। मकान मालिक ने एक समाचार पत्र को बताया कि हरसिमरत एक पुरुष के साथ इस मकान में तीन वर्षो से रह रही थी।

पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि मौत के समय हरसिमरत गर्भवती थी। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+