बिहार में नक्सलियों ने 3 पुलियों को उड़ाया
औरंगाबाद के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अख्तर हुसैन ने शुक्रवार को बताया कि प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नक्सलियों ने देव थाना के केताकी, कचनपुर तथा बढ़ेनी गांव में स्थित एक-एक पुलिया में विस्फोटक लगाकर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। नक्सली वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
हुसैन के मुताबिक नक्सलियों ने सड़क मार्ग बाधित करने के लिए इस घटना को अंजाम दिया है। घटना में शामिल नक्सलियों को पकड़ने के लिए छापेमारी आरंभ कर दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications